फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jawan's wife was murdered for stopping him from taking pistol

पिस्टल लेने से रोकने पर जवान की पत्नी की हुई थी हत्या

Sun, 02 Oct 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jawan's wife was murdered for stopping him from taking pistol
पति का लाइसेंसी पिस्टल ले जाने से रोकने की वजह से बीएसएफ जवान की पत्नी की नगर कोतवाली के कुर्था गांव में छह दिन पूर्व हत्या की गई थी। रविवार को एसपी रोहन पी बोत्रे ने पत्रकार वार्ता में हत्या का पर्दाफाश कर दिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांकी, खून से सना टीशर्ट एवं शर्ट पुलिस ने बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

बीते 26 सितंबर को कुर्था गांव निवासी किरन प्रजापति की दिनदहाड़े घर में घुसकर अज्ञात हत्यारों ने धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी थी। एसपी ने हत्याकांड का पर्दाफाश करने के लिए पांच टीमें लगाईं थीं। इधर मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्जकर मामले के खुलासे में जुटी थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रविवार को दोनों हत्यारोपियों को सिटी रेलवे स्टेशन के पास से धर-दबोचा। दोनों कहीं भागने के फिराक में थे। हत्यारोपी विपुल यादव ने पूछताछ में बताया कि महिला उसे जानती थी। मृतका के पति पवन प्रजापति की उसके पिता सुभाष यादव के साथ गहरी दोस्ती थी। इस वजह से पवन कुमार प्रजापति उस पर पूरा विश्वास करते थे और सगे भतीजे की तरह मानते थे।
विज्ञापन

मृतका को सफेद बीमारी थी। आरोपी ने बताया कि इसी विश्वास की वजह से महिला का पति इलाज के लिए उसे मऊ, बिहार एवं पंजाब जैसे दूर स्थानों पर उसके साथ भेजते थे। वह उनके घर दिन एवं रात में जब भी आवश्यकता पड़ती थी, आता-जाता था । घटना वाले दिन 26 सितंबर को भी वह सुबह घर आया था। महिला के दोनों पुत्र शुभम और सुधांशु स्कूल चले गए थे। हत्यारोपी विपुल यादव अपने मित्र अनीस यादव के साथ घर आया और बीएसएफ जवान की लाइसेंसी पिस्टल को निकालने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका किरन प्रजापति ने विरोध किया और कहा कि ऐसा क्यों कर रहे हो। तम्हारे चाचा को बता दूंगी। इसी बात पर विपुल यादव और उसके साथी अनीस यादव ने मिलकर किरन प्रजापति की धारदार बांकी से हमलाकर हत्या कर दी। साथ ही पहचान छिपाने के लिए वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर डीवीआर ले भागे। हत्या में प्रयुक्त हथियार और घटना के समय पहने हुए खून से सने कपड़े सुनसान स्थान पर छिपा दिए थे जिसे आरोपियों की निशानदेही पर स्वाट टीम ने बरामद कर लिया। आरोपियों ने बताया कि लूटी गई लाइसेंसी पिस्टल एवं डीवीआर गंगा नदी में फेंक दिया, जिससे कोई ऐसा सबूत न मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed