फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jatin topped in 10th and Divyanshi Srivastava topped in 12th

Ghazipur News: 10वीं में जतिन और 12वीं में दिव्यांशी श्रीवास्तव रहे अव्वल

Thu, 01 May 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Jatin topped in 10th and Divyanshi Srivastava topped in 12th
गाजीपुर। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

10वीं में जमानिया के संत मेरी स्कूल के जतिन जालान 96.83 और 12वीं में शहर के सेंट जाॅन्स स्कूल की विज्ञान वर्ग की छात्रा दिव्यांशी श्रीवास्तव 96.40 फीसदी अंकों के साथ श्रेष्ठता सूची में अव्वल रहीं।
विज्ञापन

सेंट जांस स्कूल में 10वीं में 214 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे थे। इनमें 99.53 प्रतिशत यानी 213 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, एक परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहा। 10वीं में प्रांजल सिंह कुशवाहा ने 96.22 फीसदी, आयुष गुप्ता ने 95.31 फीसदी, ईरम वकार ने 93.69 फीसदी, सारांश कुमार ने 93.50 फीसदी और रोशन कुशवाहा ने 93.44 फीसदी अंक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं में कुल 145 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें 99.31 फीसदी यानी 144 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण रहे। इनमें विज्ञान वर्ग के सभी 119 परीक्षार्थी पास हो गए। वाणिज्य वर्ग के कुल 27 परीक्षार्थियों में 96.30 प्रतिशत यानी 26 पास रहे। एक अनुत्तीर्ण रहा।
विज्ञान वर्ग में दिव्यांश राय 96, अर्चित नागर 94.60, प्रांजल यादव 93.80 और मुबशरह वसीम ने 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वाणिज्य वर्ग में आराध्या वर्मा ने 84.80, अनन्या यादव 83, प्रांजली तिवारी 81.60, तान्या वर्मा 74.80 और अदिति राय को 74.40 फीसदी अंक मिले। जमानिया संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित संत मेरी स्कूल के आईएससी कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग में सकलेन दानिश 95, मान्या जायसवाल 94.80, अंशज दुबे 94.20, हर्षित वर्मा 94, निपुण कुमार सिंह 93.60 एवं युवराज सिंह ने 92.40 प्रतिशत अंक हासिल किया।

आईसीएसई (10वी) में श्रेयांश यादव 93.17, अनुष्का शर्मा 91.50, प्रशांत सिंह 91.33, अनुष्का राय 91.33, उजाला यादव 90.33 और अभिनव प्रताप सिंह ने 90.17 फीसदी अंक प्राप्त किए। सेंट जाॅन्स स्कूल के प्रधानाचार्य फादर आनंद ने स्कूल के नतीजों पर प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed