फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   January 4 date fixed for framing of charges

Ghazipur News: आरोप निर्धारण के लिए चार जनवरी की तिथि तय की

Fri, 15 Dec 2023 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
January 4 date fixed for framing of charges
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी और उसके छह से ज्यादा सहयोगियों पर एमपी- एमएलए कोर्ट में 23 साल पुराने मनोज राय हत्याकांड में पुलिस की चार्जशीट के बाद आरोप तय होने की कार्यवाही चल रही है। बृहस्पतिवार को आरोप तय होने थे। लेकिन आरोपी जफर उर्फ चंदा की ओर से आरोप मुक्त करने के लिए प्रार्थना- पत्र दिया गया। इसपर अदालत ने सुनवाई के लिए और आरोप निर्धारण के लिए चार जनवरी की तिथि तय की है।15 जुलाई 2001 को उसरी चट्टी हत्याकांड हुआ था। उसी दिन मनोज राय की भी हत्या हुई। उस समय मनोज राय को भी मुख्तार अंसारी ने हमलावरों में शामिल बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।लेकिन मनोज राय के पिता ने अपने पुत्र की हत्या बताते हुए बीते जुलाई माह में मुख्तार अंसारी और उसके साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की चार्जशीट में मनोज राय के पिता ने मुख्तार अंसारी के साथ सरफराज मुन्नी, अफरोज, जफर चंदा के साथ दस लोगों को नामजद किया था। एक आरोपी की मौत हो चुकी है। जबकि दो अभियुक्त पहले से ही सरकारी अभिलेखों में भगोड़ा घोषित हैं।
विज्ञापन

ऐसे में मनोज राय हत्याकांड में मुख्तार समेत सभी आरोपियों पर आरोप तय होना था। लेकिन आरोपी जफर उर्फ चंदा ने अदालत में अपने को निर्दोष बताते हुए आरोप मुक्त करने और कार्यवाही स्थगन के लिए प्रार्थना- पत्र दिया। अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख तय कर आदेश दिया कि जिन आरोपियों को इस तरह का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करना है, वह तय तिथि से पूर्व प्रस्तुत करें। सुनवाई और आरोप निर्धारण के लिए चार जनवरी की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed