{"_id":"4ba8f48c713397abd59ebbefb8ed5e50","slug":"jangipur-legislative-council-would-raise-the-matter-chetnarayn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगीपुर मामला विधान परिषद में उठाएंगे : चेतनारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगीपुर मामला विधान परिषद में उठाएंगे : चेतनारायण
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 23 Aug 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य चेतनारायण सिंह ने कहा कि वह जंगीपुर मामले को विधान परिषद में उठाएंगे। उन्होंने जेल में बंद प्रोफेसर ओमप्रकाश सिंह से मिलने के बाद एमएएच इंटर कालेज में रविवार को हुई संघ की बैठक में ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि दो सितंबर को आयोजित होने वाले सम्मेलन में पुरानी पेंशन नीति लागू करने, वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय देने और सीटी से एलटी में लिय को लागू करने की मांग उठाई जाएगी। 12 सितंबर को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यलय पर धरना दिया जाएगा। इस मौके पर जनार्दन सिंह, रामलक्षन, अरविंद सिंह, सुरेंद्र सिंह, बृजनाथ, रमेश यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, रवींद्र प्रसाद, सुबचन, बसंत सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा पीजी कालेज के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की बैठक कालेज के कुबेरनाथ राय सभागार में रविवार को हुई। इसमें जंगीपुर कांड की चर्चा करते हुए पुलिस की बर्बर कार्रवाई पर रोष व्यक्त किया गया। जिला जेल में बंद डा. ओमप्रकाश सिंह और अन्य लोगों पर कोई नई धारा न लगाए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
अनुमोदित शिक्षक संघ के विवि महामंत्री डा. अभय मालवीय ने कहा कि जंगीपुर में अनशन के दौरान सहजानंद के शिक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह की पुलिस कस्टडी में बर्बर पिटाई, संगीन धाराओं के तहत उन्हें जेल भेजे जानेे की घटना से छात्र, प्रवक्ता, अधिवक्ता, समाजसेवी संस्थाएं एवं आमजन में रोष है।
डा. विलोप सिंह ने कहा कि बुनियादी जरूरतों को लेकर अनशनरत लोगों और आम जनता पर पुलिस द्वारा लाठिया निंदनीय है। प्रवक्ता डा. केएन चतुर्वेदी ने कहा कि डा. सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। बावजूद इसके उन्हें जिला अस्पताल भर्ती नहीं कराया जा रहा है। इस मौके पर महामंत्री डा. विजय ओझा, डा. योगेश, डा. भानुप्रताप सिंह, प्रो. रामधारी राम, डा. जयशंकर राय, समीर राय, सत्येंद्र राय, संजय राय, डा. अचल सिंह, डा. सतीश कुमार पांडेय, डा. सतीश राय, डा. श्यामनारायण राय, डा. कंचन सिंह, प्रवीण राय, रामानुज राय आदि मौजूद थे।
बैठक के बाद शिक्षकों ने पुलिस अधीक्षक को मांगों से संबंधित पत्रक सौंपा। उधर, वरिष्ठ भाजपा नेता विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं की टीम ने जंगीपुर जाकर मामले की जांच की। इस दौरान पीड़ितों से पूछताछ भी की। भाजपा की जांच टीम में विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य, केदारनाथ सिंह, समीर सिंह, पूर्व आईजी राजेश राय शामिल थे। इन नेताओं ने जेल में जाकर जंगीपुर मामले में बंद लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।