{"_id":"648f397b765041adf80cc714","slug":"jan-arogya-mela-held-at-62-centers-in-the-district-ghazipur-news-c-20-1-258112-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: जिले के 62 केंद्रों पर लगा जन आरोग्य मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: जिले के 62 केंद्रों पर लगा जन आरोग्य मेला
विज्ञापन
जिले के 62 न्यू प्राथमिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के चलते गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को मायूस होना पड़ा। जबकि अन्य मरीजों की जांच के बाद उन्हें नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराई गई।
जमानिया संवाददाता के अनुसार मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन रविवार को जमानिया नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ। इसमें 60 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। केंद्र प्रभारी चिकित्सक अधिकारी डाॅ. रवि रंजन ने बताया कि मेले में लोगों की सेहत की जांच की गई। इसमें भीषण गर्मी के कारण लू लगने और उल्टी, बुखार से पीड़ित 60 मरीजों का जांच के बाद दवा देकर इलाज किया गया। मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई। इस अवसर पर कमला यादव, महेंद्र सिंह, मोहित कुमार, सुनील भास्कर आदि मौजूद थे। मरदह संवाददाता के अनुसार ब्लाक के चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह पर डाॅ. अशोक कुमार सिंह ने 36 मरीजों को देखा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेहूं में डाॅ.राजीव गोड़ ने 29, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाडेयपुर राधे में डाॅ. आसिफ लारी ने 20 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अविसहन में डाॅ.इमरान उस्मानी ने 13 मरीजों का इलाज किया। इस प्रकार मेला में कुल 91 मरीजों की जांच व नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। इसमें लीवर के नौ, सांस के नौ, उदर के 13, मधुमेह नौ, एएनसी के दो, चर्मरोग 13, उच्च रक्तचाप तीन, टीबी के तीन, एनिमिया के दो और अन्य बीमारी के 35 मरीजों को देखा गया।
0000000
ड्रग इंस्पेक्टर ने की जांच
खानपुर। थाना क्षेत्र के मौधा, सौना, पोखरामोड़, अनौनी, बिहारीगंज आदि बाजारों में रविवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने छापा मारकर दुकानों पर मौजूद दवाइयों की जांच की। जानकारी होते ही कई दुकानदार शटर बंद कर भाग खड़े हुए। ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरों पर जांच के दौरान लाइसेंस की जांच करते हुए वहा मौजूद दवाइयों की अंतिम तिथि की भी जांच की। साथ ही प्रतिबंधित दवाओं की भी जांच की गई।
विज्ञापन
000