फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jam in Saidpur, train standing still

Ghazipur News: सैदपुर में लगा जाम, खड़ी रही ट्रेन

Tue, 11 Feb 2025 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Jam in Saidpur, train standing still
सैदपुर में आए दिन लग रहे जाम से स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीज और कोर्ट-कचहरी आने वाले फरियादी परेशान हो रहे हैं। नागरिकों की परेशानियां और इनकी अनदेखी के चलते मंगलवार को दिल्ली से बलिया जाने वाली 22585 सुपरफास्ट ट्रेन रेलवे क्रॉसिंग पर 12 मिनट से अधिक समय तक खड़ी रही।
विज्ञापन

इस दौरान गाजीपुर-वाराणसी राजमार्ग पर दोनों तरफ एक किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया। जाम में अस्पताल की एंबुलेंस सेवा, बच्चों को स्कूल ले जाने वाली गाड़ियां और अन्य स्थानों को जाने के लिए वाहन 45 मिनट से अधिक समय तक खड़े रहे। ट्रेन आउटर सिग्नल पर रेलवे का फाटक बंद न हो पाने से रुकी रही। आदमियों का रेला वहां रुकने का नाम नहीं ले रहा था।
विज्ञापन

हलकान होने के बाद गेट कीपर ने किसी तरह फाटक बंद करने में सफलता पाई, तब ट्रेन रवाना हो सकी। ट्रेन जाने के बाद भी देर तक जाम लग रहा।
सैदपुर-गाजीपुर मार्ग पर उत्तर की तरफ सादात और पूर्व में रामपुर माझा, पश्चिम की ओर चंदौली और जौनपुर से आने वाली सड़क के अलावा अगल-बगल के एक दर्जन से अधिक गांवों से जुड़ा है। इससे रेलवे का फाटक बंद होते ही यहां आए दिन जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed