फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   jam

सख्त कार्रवाई न होने पर महिलाओं ने लगाया जाम

Sun, 09 May 2021 06:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
jam
जंगीपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से छेड़खानी के आरोपी युवक के जमानत पर घर आने से नाराज पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने रविवार को गाजीपुर-मऊ मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर महिलाओं को शांत कराया। आधे घंटे बाद तब जाकर आवगमन सुचारू हो सका। गांव की एक बस्ती निवासी एक किशोरी से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां संक्रमण को देखते हुए आरोपी को जमानत मिल गई और वह घर आ गया। इसकी जानकारी होते ही पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने सख्त कार्रवाई न करने का आरोप पुलिस पर लगाते हुए स्थानीय बाजार में सुबह करीब साढ़े 11 बजे जाम लगा दिया। सड़क जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। तब जाकर 12 बजे आवागमन सुचारु हो सका। हालांकि इसके बाद भी यातायात सुचारू होने में घंटों लग गए। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक पर कड़ी कार्रवाई न होने और जमानत पर छोड़े जाने से क्षुब्ध होकर महिलाओं ने सड़क जाम किया था। हालांकि उन्हें समझाबुझा कर मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed