{"_id":"6026cc718ebc3e1dcc71c58e","slug":"jam-ghazipur-news-vns5743665139","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पौन घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पौन घंटे जाम
महराजगंज रेलवे क्रासिंग पर लगा भीषण जाम।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
गाजीपुर। जिला मुख्यालय से दस किमी दूर महराजगंज रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की दोपहर पौन घंटे तक जाम लगा रहा। रेल पटरी की मरम्मत के चलते जाम की स्थिति बनी। ऐसे में वाराणसी से गाजीपुर की तरफ आने वाले छोटे वाहनों ने वैकल्पिक मार्गों का सहारा लिया तो वहीं बड़े वाहन क्रासिंग खुलने का इंतजार करते रहे। जाम के चलते क्रासिंग की दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रहीं। इन दिनों नंदगंज से गाजीपुर के बीच रेलवे लाइन पर दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। हालांकि अब यह कार्य अंतिम चरण में हैं। इसके लिए रेलवे रेल पटरी की मरम्मत के साथ क्रासिंग एवं सिग्नल का कार्य भी करा रहा है। शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे से कर्मचारी महराजगंज रेलवे क्रासिंग पर पटरी की मरम्मत करते रहे। ऐसे में पौन घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। व्यवस्था के लिए रेलवे सुरक्षा बल के जवान तैनात रहे। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद क्रासिंग खोली गई। इसके बाद रेलवे पुलिस की मदद से जाम समाप्त कराया गया। उधर जाम लगने से लोगों को घंटों परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।