फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   jam due to truck turned

ट्रक फंसने व पलटने से 16 घंटे जाम

Mon, 26 Dec 2016 12:18 AM IST
गाजीपुर
गाजीपुर Updated Mon, 26 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर शनिवार की देर रात राघोपुर गांव के पास जमानिया से गाजीपुर की ओर जा रहा ट्रक गड्ढे में फंसने के दौरान उसके बगल से निकल रहा बालू लदा एक ट्रक पलट गया। इसकी वजह से मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। 16 घंटा बाद रविवार की शाम चार बजे ट्रकों को हटवाने के बाद आवागमन सुचारु हो सका। इस वजह से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।जमानिया की तरफ से गाजीपुर आ रहा एक ट्रक रात में करीब 12 बजे राघोपुर गांव के पास सड़क के गड्ढे में फंस गया। इसी दौरान उसे ओवरटेक करने के चक्कर में बालू लदा ट्रक उसके बगल में पलट गया।
विज्ञापन


इसकी वजह से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। आलम यह था कि चार पहिया छोटे-बड़े वाहनों की कौन कहे, बाइकों का निकल पाना भी संभव नहीं हो पा रहा था। मजबूरीवश बाइक और छोटे चार पहिया वाहन ताजपुर-डढ़नी-सुहवल मार्ग से निकले। शाम को चार बजे जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने स्थानीय लोगों और जाम में फंसे ट्रकों को मार्ग से हटवाया। इस पर 16 घंटा बाद आवागमन सुचारु हो सका। मार्ग पर मौजूद गड्ढों की वजह से आए दिन ट्रकों के फंसने और पलटने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

 
बार-बार जाम की समस्या झेल रहे लोगों को कहनाa था कि ओवरलोड वाहनों के संचालन को रोकने के लिए जगह-जगह  हाइट बैरियर लगाया जाए। इस संबंध में एनएच के एक्सईएन लालजी ने बताया कि जर्जर सड़कों को दुरुस्त करने के लिए सात करोड़ रुपये का इस्टीमेट भेजा गया है, जिसकी स्वीकृति अभी तक नहीं मिली है। एनएच के किनारे के गांव का पानी सड़क पर बहने से सड़क खराब हो रही है। इससे जिलाधिकारी को अवगत कराया गया था। डीएम द्वारा बीडीओ जमानिया को एनएच के किनारे बसे गांव के पानी निकासी के लिए नाला बनवाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अभी तक नाला का निर्माण नहीं किया गया है। कई जगहों पर गड्ढों को भरा गया है। जल्द ही सभी गड्ढों को भी भर दिया जाएगा। हाइट बैरियर के लिए आला-अधिकारियों से स्वीकृति मांगी गई है। स्वीकृति प्राप्त होते ही हाइट बैरियर लगवा दिया जाएगा, जिससे ओवरलोड वाहनों का संचालन रुक सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed