फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   jail

सात साल की सजा वाले कैदी होंगे रिहा

Sat, 08 May 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
jail
गाजीपुर। जिला कारागार प्रशासन ने 88 कैदियों को पैरोल पर छोड़ने के लिए शासन और जिला जज को पत्र भेजा है। इसमें सात वर्ष तक की सजा वाले कैदियों की सूची तैयार की जा रही है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की भयावकता को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। हालांकि कारागार प्रशासन के भेजे गए प्रस्ताव पर अभी शासन की ओर से मुहर नहीं लग सकी है। जिला कारागार में वर्तमान समय में 950 कैदी बंद है। जबकि कारागार की क्षमता 397 बंदियों के रखने की है। इसमें 922 पुरुष कैदी हैं, जबकि 28 महिला बंदी शामिल हैं। स्थिति यह है कि एक बैरक में करीब पांच से छह बंदी रखे गए हैं। इधर कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में प्रतिदिन सौ से ऊपर संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जिला कारागार में भी 107 बंदी भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। हालांकि इसमें अब मात्र 16 ही बंदी पॉजिटिव हैं। ऐसे में न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार प्रशासन ने सात साल तक की सजा वाले 11 कैदियों की सूची तैयार करने के साथ उन्हें पैरोल पर छोड़ने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। जबकि 77 विचाराधीन कैदियों को छोड़ने का प्रस्ताव जिला जज के पास भेजा गया है। जिला कारागार के दस बैरकों में क्षमता से अधिक बंदियों को रखा गया है। ऐसे में संक्रमण फैलाव का खतरा मंडरा रहा है। हल्का भी संक्रमण का लक्षण रहने पर एक बैरक में रह रहे अधिकांश कैदियों के संक्रमित होने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में संक्रमण फैलाव से कैदियों को बचाने के लिए पैरोल पर छोड़ने का पत्र भेजा गया है, जिससे उन्हें संक्रमित होने से बचाया जा सके। राजेंद्र, सात साल तक की सजा वाले बंदियों को पैरोल पर छोड़ने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अभी तक प्रस्ताव पर मुहर लगकर पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जेल अधीक्षक राजेंद्र ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed