फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   jagriti aviation going on till fulfull demands

मांगें पूरी होने तक जागृति अभियान

Sat, 24 Sep 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sat, 24 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
jagriti aviation going on till fulfull demands
मुहम्मदाबाद में ग्राम स्वराज जागृति यात्रा में शामिल ग्राम प्रधान।
अखिल भारतीय प्रधान संगठन का ग्राम स्वरोजगार जागृति अभियान शनिवार को  क्षेत्र पंचायत कार्यालय से प्रारंभ होकर जिला मुख्यालय को रवाना हुआ।  यात्रा के प्रारंभ में राष्ट्रीय महासचिव नानकचंद्र शर्मा ने कहा कि  हमारा  मानना है कि जब तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना ग्राम स्वराज  साकार  नहीं हो जाता, हम विकसित राष्ट्र की कल्पना नहीं कर सकते। इसी लिए हम लोगों ने सात सूत्री मांग पत्र को लेकर यह यात्रा प्रारंभ की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने  कहा कि प्रदेश के  सभी 75 जिलों, 822 ब्लॉक एवं 59163 ग्राम पंचायतों में  ग्राम स्वराज जागृति  अभियान के तहत आंदोलन शुरू किया गया है जो मांग पूरी  होने तक जारी रहेगा।  प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा  कि समस्त भारत वर्ष में  एक समान पंचायती राज व्यवस्था लागू किया जाए। वर्ष  1992 में 73वें संविधान  संशोधन के तहत 29 विषय एवं अधिकार ग्राम पंचायतों  को पूर्ण रूप से सौंपा जाए। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायत अधिकारी से एक रुपये अधिक अथवा कम से कम 30  हजार रुपये वेतन, कार्यकाल के समाप्त होने  के बाद 10 हजार रुपये पेंशन एवं  आकस्मिक निधन होने पर 20 लाख मुआवजा  प्रदान किया जाए। सामाजिक एवं  आर्थिक सर्वे दोबारा  कराया जाए, ताकि पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ मिल  सके। जागृति यात्रा  में ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह  चंचल, ब्लॉक प्रमुख  रामकृत सिंह यादव, शशिकांत शर्मा उर्फ भुंवर, विमलेश  राय, भोला गुप्ता,  गोपाल पासी, बृजलाल सिंह यादव, अश्विनी कुमार राय,  प्रेमप्रकाश तिवारी,  रामाश्रय, अमरेश प्रधान, राधेश्याम, बिहारी  यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed