{"_id":"b651e5e869a2603774775bf37aead716","slug":"j-k-bank-beat-bhopal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएंडके बैंक ने भोपाल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएंडके बैंक ने भोपाल को हराया
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइज मनी पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता में सोमवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में पेनाल्टी शूट आउट में एमकेएस बिहार ने तथा दूसरे मैच में जेएंडके बैंक ने एकतरफा मुकाबले में जीत दर्ज कर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया।
नेहरू स्टेडियम में सोमवार को खेले गए पहले मैच में एमकेएस बिहार और डीएफए नैनीताल के बीच मुकाबला हुआ। दोनों टीमें पहले और दूसरे हाफ में कोई गोल नहीं कर सकी। पेनाल्टी शूट आउट के जरिए मैच का फैसला हुआ। इसमें बिहार की टीम 4-2 के अंतर से बाजी मारने में कामयाब रही। बिहार की ओर से मंटू, रंजीत, सोमनाथ और विकास ने गोल किया, जबकि शिवा गोल नहीं कर सके।
उधर नैनिताल की ओर से गौरव भंडारी और गोपाल मेहता गोल करने में कामयाब रहे, वहीं शुभम बोरा और मोहित टिकवाल को असफलता हाथ लगी। मैच के निर्णायक हाजी मुनौव्वर और सहायक निर्णायकों में उपेंद्र शुक्ल, घनश्याम सिंह और मेहरुद्दीन रहे। दूसरा मैच जेएंडके बैंक और एकता क्लब भोपाल के बीच खेला गया। पहले हाफ में ही जेेएंडके बैंक के जुबैर खान ने 11वें, दानिश ने 17वें, रोहित 30वें, शाहिद मुश्ताक ने 31वें और 40वें मिनट में टीम के लिए गोल किया। पहले हाफ में टीम ने 5-0 से बढ़त बनाए रखी। दूसरे हाफ में जेएंडके के अदनान अयूब ने 52वें मिनट में तथा भोपाल के ईशान सिंह ने 71वें मिनट में टीम के लिए एकमात्र गोल किया।
विज्ञापन
मैच के मुख्य निर्णायक के रूप में मेहताब अहमद, इफ्तेखार खां, मनोज तिवारी और मुरली मनोहर जायसवाल तथा आंखों देखा हाल शाहजहा ने प्रस्तुत किया। आयोजन को सफल बनाने में उपक्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार, प्रशिक्षक राधेश्याम यादव, दिलीप सिंह, नफीस अहमद, अशोक सोनकर, सुदामा राम, अश्वनी राय, ग्यासुद्दीन आदि का विशेष सहयोग रहा।