फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Invoice of 102 bikes on reckless travel

बेवजह घूमने पर 102 बाइकों का चालान

Mon, 27 Apr 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Invoice of 102 bikes on reckless travel
लाकडाउन के बाद दुबिहां के असावर गांव के पास बिना मास्क व हेलमेट के बाइक सवार की चेकिंग करते चौकी प? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। लाकडाउन का पालन करने वालों के खिलाफ लगातार पुलिस की सख्ती का क्रम जारी है। जो लोग भी बेवजह घरों से बाहर घूम रहे है, पुलिस ने नियम-कानून बताने का काम कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस ने बिना किसी काम के सड़क पर फर्राटा भरने पर 102 बाइकों का चालान किया। इसके साथ ही पुलिस ने कई लोगों को फटकार लगाते हुए उठक-बैठक कराया।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि नगर के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान 70 बाइकों का चालान करने के साथ ही एक हजार सम्मन शुल्क जमा कराया गया। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह रोज की तरह सोमवार को भी लाकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस कर्मियों के साथ सड़क पर आ गए। इस दौरान जो लोग भी बिना किसी काम में घरों से बाहर घूमते-टहलते हुए नजर आए, उन्हें फटकार लगाते हुए वापस भेजा। इसके साथ ही बेवजह और बिना मास्क लगाए घुमने वालों कई लोगों को उठक-बैठक कराते हुए लाकडाउन में घरों के अंदर ही रहने की हिदायत दी। बेवजह घूमने पर 32 बाइकों का चालान किया। पुलिस की इस कार्रवाई से बेवजह घूमने वालों में अफरा-तफरी मची रही। दुबिहा संवाददाता के अनुसार थाना असावर पुलिस चौकी प्रभारी केशव राम हेड कांस्टेबल कृपाशंकर राय, कांस्टेबल सुरेश कुमार, दिलीप कुमार, धीरज कुमार आदि के साथ ही क्षेत्र के चक्रमण करते रहे। इस दौरान बिना पास के मार्गों पर दौड़ रहे तमाम बाइकों और चारपहिया वाहनों को रोका। उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि लाकडाउन का पालन करें। हिदायत दिया कि बेवजह घरों से बाहर न निकले। यदि ऐसा करते है कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed