फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Investigation team is searching for the clerk, contacted the bus owner

Ghazipur News: खलासी की तलाश कर रही जांच टीम, बस मालिक से साधा संपर्क

Thu, 14 Mar 2024 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Investigation team is searching for the clerk, contacted the bus owner
गाजीपुर। करंट प्रवाहित एचटी तार की चपेट में आने से जली बस और इसमें सवार पांच लोगों के मरने और नौ लोगों के झुलसने के मामले की जांच जारी है। जांच टीम हादसे में शामिल और उससे जुड़े लोगों का बयान दर्ज कर रहे हैं। वहीं, बस के परिचालक की खोज हो रही है, जिसके लिए बस के मालिक से भी संपर्क साधा गया है। हालांकि अभी पता नहीं है को वो कहां है।
विज्ञापन

बस में 40 से 45 व्यक्ति थे। जांच में यह बात सामने आई है कि बस मरदह में स्थित महाहर धाम से 100 मीटर पहले मेन रोड से उतरकर नहर की पटरी पर जा रही थी। लगभग 150 मीटर जाने के बाद 11 हजार वोल्ट की विद्युत तार से टकरा जाने के कारण लगभग दो बजे बस में आग लग गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल कुल नौ लोग घायल हो गए। इनमें तीन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और एक महिला समेत तीन लोगों को बीएचयू में भर्ती कराया गया है। सीडीओ संतोष कुमार वैश्य और एसपी सिटी ज्ञानेंद्र की अगुवाई में गठित जांच टीम इस हादसे में शामिल लोगों का बयान दर्ज करने में लगी है। इस मामले में बयान दर्ज करने के लिए बस के परिचालक की भी तलाश हो रही है, जिसके लिए बस मालिक से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed