फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Investigating officer scrutinized the records, took information

जांच अधिकारी ने की अभिलेखों की छानबीन, ली जानकारी

Tue, 22 Mar 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Investigating officer scrutinized the records, took information
सुहवल। जिलाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र के अधियारां गांव की पूर्व ग्राम प्रधान रिनू यादव द्वारा वर्ष 2016 से 2021 तक कराए गए कार्यों की जांच शुरू हो गई। डीसी मनरेगा गोपाल कृष्ण चौधरी ने मंगलवार को गांव में जाकर अभिलेखों की जांच की और लोगों से उनका पक्ष जाना।
विज्ञापन

उन्होंने सचिव और ग्राम प्रधान से पूछताछ की। उन्होंने कराए कामों का सत्यापन मौके पर जाकर किया। जांच के दौरान दोनों पक्षों में नोंकझोंक होती रही। दोनों पक्षों की तरफ से दिए गए दस्तावेज को लकर वे जिला मुख्यालय चले गए। अधियारा गांव के जयप्रकाश आदि ने तीन वर्ष पूर्व आवास, शौचालय, सड़क, मनरेगा, मध्याह्न भोजन आदि की जांच की मांग डीएम से की थी। उस दौरान तीन बार ांच की गई। इससे संतुष्ट न होकर शिकायतकर्ताओं ने दोबारा जांच की मांग की है। डीएम एमपी सिंह ने इस पूरे मामले की जांच का निर्देश डीसी मनरेगा को दिया है। जांच के दौरान जिला एपीओ अजीत कुमार पांडेय, ग्राम प्रधान मदन यादव, जयप्रकाश, जमानिया के एपीओ सुभाष पांडेय, ग्राम पंचायत अधिकारी सुबाष राजभर आदि मौजूद थे। जांच अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed