फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Inter-state border gate will be built on Bihar border

Ghazipur News: बिहार सीमा पर बनेंगे अंतरराज्यीय सीमा द्वार

Wed, 12 Mar 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Inter-state border gate will be built on Bihar border
बिहार से सटी जिले की सीमा पर दो अंतरराज्यीय सीमा द्वार बनाए जाएंगे। इसके लिए शासन ने 3.44 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। दिलदारनगर- देवल और दिलदारनगर-करमहरी मार्ग जहां समाप्त हो रहा है, वहीं गेट का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहीत करने की कवायद तेज हो गई है। निर्माण कार्य एक वर्ष में पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


गाजीपुर जिले की सीमा वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, आजमगढ़ और मऊ से लगती है। जबकि देश के एकमात्र प्रांत बिहार से जनपद की सीमा सटी है। बिहार से जिले में प्रवेश करते समय यात्रियों की पहचान न होने की स्थिति में उन्हें पता नहीं चल पाता था कि वे गाजीपुर जिले में प्रवेश कर गए हैं। ऐसे में शासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने दो इलाकों दिलदारनगर-देवल और दिलदारनगर-करमहरी मार्ग का अंतरराज्यीय सीमा द्वार निर्माण के लिए चयन किया है, जो कर्मनाशा नदी के पास पहुंचकर समाप्त हो जाता है। जहां मार्ग समाप्त हो रहा है, वहां सड़क के दोनों तरफ अंतरराज्यीय द्वार के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन की स्वीकृति मिलने के साथ धन भी जारी कर दिया गया है। इसके बनने से अब यात्रियों को बिहार में प्रवेश करने और जनपद में प्रवेश करने की जानकारी आसानी से हो सकेगी।
विज्ञापन

बिहार और गाजीपुर की सीमाओं पर गेट का निर्माण होगा। रात के समय इस गेट को रंग-बिरंगी लाइटों से रोशन किया जाएगा। इसके लिए 30 लाख रुपये खर्च आएगा, जिससे रात के समय गेट जगमग होगा। इसके लिए भी संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed