फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Instructions to the Executive Engineer to make a list of bad roads and get them repaired

अधिशासी अभियंता को खराब सड़कों की सूची बनाकर मरम्मत कराने के निर्देश

Tue, 05 Apr 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Instructions to the Executive Engineer to make a list of bad roads and get them repaired
गाजीपुर। जिलाधिकारी एमपी सिंह की अध्यक्षता में राइफल क्लब सभागार में 37 बिंदुओं, क्रिटिकल गैप्स, विकास कार्याों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सा, समाज कल्याण, दिव्यांग, प्रोबेशन, कृषि, जल निगम, बेसिक शिक्षा, गन्ना, विद्युत, सहकारिता, आरईएस, बाल विकास, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग आदि विभागों की योजनाओं के विभिन्न कार्याें की समीक्षा की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जनपद की खराब सड़कों की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को जनपद की खराब एवं जर्जर स्थिति वाली सड़कों की सूची बनाते हुए पहले सबसे खराब एवं उसके बाद उससे खराब सड़कों की मरम्मत कर सही कराने का निर्देश दिए। वहीं, पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान जनपद के 1238 ग्रामों में बनाए जाने वाली सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन निर्माण की जानकारी ली और शेष बचे निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को आयुष्मान कार्ड और जिला कार्यक्रम अधिकारी (प्रोबेशन) को कन्या सुमंगला की ढीली प्रगति एवं एआर को-आपरेटिव को गलत सूची प्रस्तुत करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से विभागवार आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की और शिकायत पत्रों, डिफाल्टर हुए शिकायत पत्रों को दो दिन के भीतर निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है। बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक दशा में पात्रों, किसानों, आम जनमानस को उपलब्ध कराया जाए और योजनाओं का प्रचार- प्रसार कराते हुए उसकी जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed