फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Instructions to suspend Lekhpal, 40 percent of the complainants returned

Ghazipur News: लेखपाल को सस्पेंड करने का निर्देश, 40 फीसदी फरियादी लौटे बैरंग

Sat, 03 Dec 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Instructions to suspend Lekhpal, 40 percent of the complainants returned
जखनियां तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी को रहना था। सुबह के नौ बजे हैं। तहसील सभागार परिसर के बाहर फरियादियों की लाइन लगने लगी। 10 बजते-बजते सभागार से एसडीएम कोर्ट तक महिला और पुरुष की अलग-अलग कतारें लग चुकी थी। 2.50 बजे जब समाधान दिवस का समापन हुआ तब तक काफी लोगों के आवेदन पर सुनवाई हो चुकी थी। बावजूद इसके 40 फीसदी आवेदन अधिकारियों के समक्ष पेश नहीं हो पाया। ऐसे में फरियादियों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

कुडिला गांव की फरियादी चंद्रकला देवी ने गुहार लगाई कि उसका पति चार महीने से गायब है। उसने अपने आवेदन में आशंका व्यक्त की कि उसके ससुरालियों ने ही पति का अपहरण कर हत्या करा दी है। जिस पर जिलाधिकारी ने भुड़कुड़ा पुलिस को जांच का निर्देश दिया। ऐसे ही बरियाबाद थाना क्षेत्र के गहनी गांव के लेखपाल को वरासत में देरी के मामले में सस्पेंड करने का निर्देशित दिया। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

मार्च में गहनी गांव का एक व्यक्ति मर गया था, लेकिन परिजनों की ओर से 26 नवंबर को आवेदन करने के बाद तीन दिन में 29 नवंबर को वरासत किया गया। जबकि शासन की ओर से लेखपालों को तत्काल वरासत करने का निर्देश है। ऐसे ही खोजापुर गांव के एक फरियादी ने शौचालय अधूरा होने का आवेदन किया। जिस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को फटकार लगाकर शौचालय का काम पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूढ़ानपुर गांव में तीन वर्षों से सफाईकर्मी की नियुक्ति नहीं होने का मामला सामने पर जिलाधिकारी ने तत्काल इस मामले में एडीपीआरओ को निर्देशित किया। और, वहां सफाईकर्मी रखने को कहा। मोलनापुर गांव में रामाशंकर यादव नेचकरोड पर अवैध कब्जा के मामले को पेश किया। जिस पर उन्होंने तत्काल खाली कराने की आदेश दिया।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने तहसील अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौके पर लेखपाल सहित अन्य अधिकारियों को भेजकर मामले का निपटारा कराएं। वहीं, डीएम के होने करी वजह से तहसील की साफ-सफाई बेहतर ढंग से कराई गई थी। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, उप जिलाधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव, तहसीलदार रामजी, खंड शिक्षा अधिकारी निर्लेंदु चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
फरियादियों की गुहार
ससुरालियों ने पति को चार माह पहले गायब कर हत्या करा दिया। इसको लेकर कई बार थाने का चक्कर काट चुकी हूं। लेकिन न्याय नहीं मिला। डीएम मैडम के आने की जानकारी हुई तो उनसे न्याय मिलने की उम्मीद में आई हूं।
चंद्रकला देवी, कुड़िला
घर के लिए एक बिजली कनेक्शन कराया था, लेकिन विभाग ने एक ही घर में दो घरेलू कनेक्शन कर दिए। जानकारी देने पर एक कनेक्शन काटा गया लेकिन दोबारा चालू हो गया है। जिससे दो कनेक्शन का बिजली बिल भरने के लिए आ गया है।
मुन्ना राजभर, चुरामनपुर
दिव्यांग होने के कारण अपनी बुजुर्ग मां के साथ आकर आवेदन दिया है। कानूनगो और लेखपाल ने बिना किसी सूचना के तीन बिस्वा भूमि पर दूसरे का कब्जा करा दिया। इस पर मौके पर लेखपाल को भेजक र सबको नोटिस देन और फिर से कराने क ा आदेश हुआ है।

दुर्ग विजय चौहान, पृथ्वीपुर
खतौनी में वलदीयद दुरुस्ती के मामले का आवेदन दिया। जो दुरुस्त हो गया है।
रामनरायण सिंह चौहान, बरहट
दिव्यांग सरमथी की जमीन पर जबरिया कब्जा
दुल्लहपुर। सादात थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव की रहने वाली दिव्यांग समरथी देवी की भूमि पर दबंगों ने जबरिया कब्जा कर लिया। उसको खाली कराने के लिए वह तहसील में चार महीने से टेंपो से आती हैं। अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाती रही, लेकिन उस महिला का आज तक न्याय नहीं हो पाया। दिव्यांग ने डीएम को आवेदन देकर गुहार लगाई कि उसकी जमीन खाली कराई जाए। चल फिर पाने में अक्षम समरथी को देख हर कोई मर्माहत दिखा। लोगों ने हौसला बढ़ाने के लिए उसकी मदद भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed