फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Instructions to exen to stop overflow in Magai

मगई में ओवरफ्लो रोकने के लिए एक्सईएन को निर्देश

Wed, 18 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Instructions to exen to stop overflow in Magai
शारदा सहायक नहर में पानी छोड़ने के कारण मगई नदी में उत्पन्न जल प्लावन की समस्या रोकने के लिए बुधवार को डीएम एमपी सिंह ने अधिशासी अभियंता शारदा सहायक खंड आजमगढ़ और जौनपुर को पत्र भेजा। उन्होंने नहरों के टेल को जनपद की सीमा से पूर्व ही किसी अन्य नदी और नाले से टेल इस्केप बनाकर जोड़ दें, जिससे कि आवश्यकता के अनुसार ही जनपद के टेल में सिंचाई के लिए पानी आए और जल प्लावन की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि आजमगढ़ और जौनपुर खंड के तहत निर्मित शारदा सहायक परियोजना की विभिन्न नहरों का टेल गाजीपुर में पड़ता है। इन नहरों का टेल मगई नदी से जुड़ा हुआ है, जिनमें सिंचाई के बाद उपलब्ध जल अत्यधिक मात्रा में मगई नदी में छोड़ दिया जाता है, जिसके कारण जल प्लावन की समस्या पूरे साल बनी रहती है। प्रति वर्ष खरीफ की फसल डूबकर नष्ट हो जाती है तथा जल प्लावन के कारण इस नदी के किनारे की कृषि योग्य भूमि पानी में डूबी रहती है। इससे किसान रबी फसल की बुआई नहीं कर पाते हैं। प्रति वर्ष हजारों बीघा कृषि योग्य भूमि में स्थानीय कृषक खरीफ एवं रबी फसल दोनों से वंचित जा रहे हैं। इस प्रकार एक तरफ जहां कृषि उत्पादन में कमी हो रही है, वहीं फसल उत्पादन न होने के कारण आर्थिक तंगी के शिकार हो रहे हैं। इस समस्या का स्थायी समाधान करें एवं ठोस कदम उठाएं, जिससे समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed