फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Instructions to complete the construction of community toilet and panchayat building soon

सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन का निर्माण जल्द पूरा करने का निर्देश

Mon, 25 Oct 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the construction of community toilet and panchayat building soon
जमानिया। विकासखंड के सभागार में सोमवार की दोपहर में सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन निर्माण को लेकर ग्राम सचिवों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें बीडीओ हरिनारायण ने इसे जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने विकासखंड के अंतर्गत बन रहे 46 ग्राम पंचायत भवनों में शेष 13 पंचायत भवन तथा 84 सामुदायिक शौचालय में शेष 11 सामुदायिक शौचालय को 30 अक्तूबर तक पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया। कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवंटित 606 आवासों को दूसरी किस्त जारी कर दीपावली से पूर्व 90 प्रतिशत आवासों में दिया जलाने का लक्ष्य रखा गया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में आवंटित 355 आवासों के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किस्त देकर 15 नवंबर तक आवास पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 में 26 एवं वित्तीय वर्ष 2021-22 में आवंटित दो आवासों को भी पूरा करने के संबंध में संबंधित ग्राम सचिवों को कहा। इस मौके पर एडीओ पंचायत अरुण कुमार दुबे सहित ग्राम सचिव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed