पहली नवंबर से 30 नवंबर तक मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाबत शुक्रवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी सिंह ने निर्देश जारी किया कि इस संबंध में ब्लाकवार ग्राम पंचायतों की बैठक बुलाकर मतदाता सूची पढ़ी जाए। ताकि अभियान के दौरान हर गांव से 18-19 वर्ष के नए मतदाताओं के नाम जोड़े जा सकें।
जिला निर्वाचल अधिकारी ने कहा कि मतदाजा सूची में पूर्व से अंकित प्रविष्टियों में आवश्यक संशोधन कर त्रुटियों का निराकरण किया जाए, उन्होंने 80 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं का सत्यापन, शिफ्टेड, डुप्लीकेट मर चुकें लोगों का नाम सूची से हटाने और दिव्यांगजनों का नाम सूची में शामिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी बीएलओ को गरुण के साथ वोटर हेल्प ऐप डाउनलोड करने का निर्देश दिया। कहा अभियान की विशेष तिथियां-सात नवंबर, 13, 21 एवं 27 नवंबर नियत हैं। इन तिथियों पर प्रत्येक बीएलओ एवं अधिकारियों द्वारा पोलिंग स्टेशन पर आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। मतदाता जागरूकता को लेकर जिले के सभी स्नातक एवं परास्नातक महाविद्यालयों में एक नवंबर को मतदान के महत्व पर संक्षिप्त परिचर्चा कर छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई जाएगी।