फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Instructions to be vigilant on Bihar border

गाजीपुर-बिहार बार्डर का एसपी ने किया निरीक्षण

Fri, 21 Jan 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Instructions to be vigilant on Bihar border
पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने शुक्रवार को गहमर कोतवाली क्षेत्र स्थित गाजीपुर-बिहार सीमा का निरीक्षण किया। उन्होंने गंगा नदी और कर्मनाशा के मिलन स्थल को देखा। सीमा पर बैरियर लगाकर चेकिंग करने और चौकसी बरतने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को देखते हुए एसपी रामबदन सिंह सीमा क्षेत्रों का निरीक्षण कर वहां सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने पुलिस टीम के साथ बारा स्थित गाजीपुर-बिहार बार्डर, फिरोजपुर पीपा पुल, कर्मनाशा तथा गंगा नदी के मिलन स्थल कुतुबपुर तथा पोलिंग बूथ मदरसा गौसिया बारा आदि बार्डर से लगे विभिन्न गांवों और क्षेत्रों का निरीक्षण किया। साथ ही मातहतों को बार्डर पर बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान चलाने, बार्डर के दोनों तरफ से आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखने तथा बार्डर पर किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed