फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Instructions to be vigilant in border areas

एसपी ने बार्डर का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

Thu, 20 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Instructions to be vigilant in border areas
विधानसभा चुनाव को देखते हुए चौकसी और सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बृहस्पतिवार को बिहार सीमा से सटे करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के हरदासपुर और बखरियाडीह बंधे का निरीक्षण किया। इसत दौरान उन्होंने पुलिस को चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके अलावा विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम के साथ अर्द्ध सैनिक बल के जवानों ने रूट मार्च किया। इस दौरान भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

दुबिहा : पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बृहस्पतिवार को हरदासपुर और बखरियाडीह बंधा सीमा का निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों को चौकसी बढ़ाने और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही लोगों से बात कर निडर होकर मतदान करने का आह्वान भी किया। इस दौरान करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव थे।
विज्ञापन

मौधा : सैदपुर सीओ बलराम के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने खानपुर थाना क्षेत्र के पोखरा, अनौनी और ऊचौरी आदि बाजारों में पैदल भ्रमण किया गया। सीओ ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इस दौरान खानपुर थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी, मौधा चौकी प्रभारी आशुतोष शुक्ल और एसएसआई रतन सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलदारनगर : सेवराई एसडीएम राजेश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने क्षेत्र के कई गांवों में रूट मार्च निकाल कर लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने का आह्वान किया। दिलदारनगर बाजार, ताजपुर कुर्रा, सिहानी और चित्रकोनी में रूट मार्च निकला गया। थाने के निरीक्षक प्रभारी कमलेश पाल ने बताया कि विधान सभा चुनाव को शांति पूर्वक सकुशल संपन्न कराने के लिए रूट मार्च निकाला गया और लोगों को विश्वास दिलाया गया कि भयमुक्त होकर मतदान करें। इस अवसर पर अतिरिक्त निरीक्षक रमाकांत सिंह यादव, चंद्र शंकर मिश्रा थाने की पुलिस बल के साथ प्रभारी निरीक्षक और जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed