फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Instructions for filing FIR after three months

तीन माह बाद प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश

Thu, 19 Mar 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Instructions for filing FIR after three months
मुहम्मदाबाद। नगर के हाटा रोड स्थित एक प्राईवेट हास्पिटल में प्रसव के बाद ठीक ढंग से ईलाज नहीं करने और डाक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौत हो जाने के मामले में क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने कोतवाल मुहम्मदाबाद को अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

नोनहरा थाना अन्तर्गत सवना ग्राम निवासी शोभनाथ की पत्नि बिन्दा देवी गर्भवती थी। 20 जनवरी को तेज दर्द होने पर सुबह पांच बजे परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुहम्मदाबाद ले गये। ड्यूटी पर तैनात एएनएम ने भर्ती कर एक घण्टे तक प्रसूता का ईलाज करने के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से गर्भवती महिला को हाटा स्थित अम्बा हास्पिटल भेज दिया। वहां पहुंचने पर डाक्टर ने आप्रेशन कर डिलिवरी कराया। नवजात की हालत खराब होने पर दो दिन बाद डाक्टर ने बिना कोई कागज दिये जच्चा बच्चा को जबरदस्ती हास्पिटल से बाहर कर कहा कि इसे ले जाकर कही और दिखाओ। डिस्चार्ज कागज न होने से गाजीपुर हास्पिटल में भी बच्चे का ईलाज नहीं हुआ। परिजन पुन: बच्चे को लेकर अम्बा हास्पिटल आये और इलाज के दौरान 22 जनवरी 2020 को रात एक बजे बच्चे की मौत हो गई। बाद में जानकारी मिलने पर पुलिस ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराया और कोतवाली मुहम्मदाबाद मे डाक्टर के खिलाफ लापरवाही एवं गाली गलौज की तहरीर दी। इस पूरे प्रकरण में प्राईवेट हास्पिटल के डाक्टर, सीएससी की उस दौरान डयूटी पर तैनात एएनएम एवं एम्बुलेन्स का चालक सभी शामिल रहे है। पिड़ीता को कोतवाल द्वारा बार-बार बुलाया जाता रहा और इसी बीच कोतवाल का ट्रांस्फर हो गया। तो पता चला की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। मृतक के पिता शोभनाथ ने क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद को पत्रक देकर मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की । क्षेत्राधिकारी विनय कुमार गौतम ने कोतवाल मुहम्मदाबाद को अभियुक्त पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed