फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Instead of writing on the board exam question papers have

प्रश्नपत्र के बजाए बोर्ड पर लिखकर ली परीक्षा

Tue, 03 Nov 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर Updated Tue, 03 Nov 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Instead of writing on the board exam question papers have
 जिले के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अर्द्ध
विज्ञापन
वार्षिक परीक्षा मंगलवार को अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई।

 इस दौरान कई विकासखंडों में स्थित विद्यालयों में प्रश्नपत्र की जगह ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न लिखकर परीक्षा कराते हुए पाया गया। कई विद्यालयों पर परीक्षा निर्धारित समय से विलंब से शुरू हुई। परीक्षा को परीक्षा की तरह न कराकर कुछ जगहों पर खानापूरी करते अध्यापक मिले।


परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के पहले दिन प्राथमिक स्तर पर पहली पाली में हिंदी एवं दूसरी पाली में कला एवं संगीत की परीक्षा आयोजित हुई। हिंदी के प्रश्नपत्र की जगह कुछ ब्लाक के कई विद्यालयों पर ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न लिखकर बच्चों से कापियों पर उतारकर उसके उत्तर लिखने को कहा गया।

बच्चे पास-पास बैठकर प्रश्न ही नहीं उतार रहे थे बल्कि उनके उत्तर भी लिखते मिले। सादात ब्लाक के बहरियाबाद न्याय पंचायत बीआरसी की ओर से दिए गए प्रश्नपत्र को न लेकर वहां के कई विद्यालय के अध्यापक मानक के विपरीत बाजार से प्रश्नपत्र खरीदकर परीक्षा कराते मिले।

कमोवेश इसी तरह की स्थिति कुछ अन्य ब्लाक के कई विद्यालयों पर देखने को मिली। संबंधित विकासखंडों के बीआरसी समन्वयक एवं सह समन्वयक परीक्षा का निरीक्षण करने विद्यालयों पर पहुंचे तो मानक से विपरीत प्रश्नपत्र एवं ब्लैकबोर्ड पर लिख प्रश्नों को देखकर उन्होंने प्रधानाध्यापकों से इस संबंध में पूछताछ की।

 उनकी तरफ से परीक्षा के दौरान पाई गई खामियों की रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी। गणित के प्रश्नपत्रों को कई विद्यालयों पर बीआरसी से न लेकर बाजार से खरीदकर परीक्षा कराते पाई गई।


 जिला बेसिक शिक्षाधिकारी चन्द्रकेश सिंह यादव ने कहा है कि परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के दौरान विद्यालयों पर खामियां पाई जाएंगी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed