{"_id":"69e3d8ea04d5897a9f082410","slug":"install-fans-and-water-coolers-on-all-platforms-divisional-railway-manager-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-150904-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी प्लेटफाॅर्मों पर लगाएं पंखे व वाटर कूलर : मंडल रेल प्रबंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी प्लेटफाॅर्मों पर लगाएं पंखे व वाटर कूलर : मंडल रेल प्रबंधक
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर वाटर कूलर की स्थिति की जांच करते
गाजीपुर। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने शनिवार को सिटी रेलवे स्टेशन व क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया। सिटी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी प्लेटफाॅर्मों पर पंखे व वाटर कूलर लगाने का निर्देश दिया। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए सुबह करीब साढ़े 11 बजे सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सौरभ राठौर, मंडल परिचालन प्रबंधक रमेश पांडेय के साथ सिटी रेलवे स्टेशन का एक घंटे निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने सरकुलेटिंग एरिया का जायजा लिया। इसके बाद बारी-बारी से सभी प्लेटफार्मों, टिकट काउंटरों, वाटर बूथ व यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया।
इसके साथ ही उन्होंने अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के तहत सिटी रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता की समीक्षा की। उन्होंने सिटी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास से संबंधित शेष कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय सीमा के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया। सिटी स्टेशन पर परिचालनिक व्यवस्था, संरक्षा उपकरणों तथा साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। स्वच्छ लिनन आपूर्ति के लिए मैकेनाइज्ड लौंड्री तथा सीनियर सेक्शन कार्यालय का भी निरीक्षण किया और संबंधित को बेहतर रख-रखाव के संबंध में निर्देश दिया। इसके पूर्व उन्होंने वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी रेलखंड पर सैदपुर भीतरी स्टेशन यार्ड में किमी 165/37 पर स्थित समपार संख्या 3एसटी का संरक्षा निरीक्षण किया। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक एनएस सिद्दिकी, आरपीएफ प्रभारी प्रियाम्बु प्रिये, जीआरपी प्रभारी पवन कुमार, अजीत आदि मौजूद रहे।
जोनल रेलवे ट्रेनिंग सेंटर को मिला इनाम
गाजीपुर। निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने नगर में स्थित क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण संस्थान के आवासीय एवं खेल परिसर संस्थान में अशोक के पौधे का पौधरोपण किया। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक ने क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य पवन कुमार मिश्रा के साथ प्रशिक्षण संस्थान के क्लास रूमों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ई-वन मॉडल रूम, लोको पायलट एवं स्टेशन मास्टर एवं ट्रेन प्रबंधक के प्रशिक्षण प्रोग्राम, प्रयोगशाला कक्ष का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षु कर्मचारियों का ज्ञान परखा। उन्होंने क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान की सभी व्यवस्था चाकचौबंद होने पर क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान को 20 हजार रुपये पुरस्कार के तौर पर देने की घोषणा की।