फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Inspector caught accepting a bribe of 30 thousand rupees

30 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया दरोगा

Tue, 18 Aug 2015 12:14 AM IST
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 18 Aug 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Inspector caught accepting a bribe of 30 thousand rupees
वाराणसी की एंटी करप्शन टीम ने पति और पत्नी के बीच संबंध विच्छेद के एक मामले में दरोगा को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। यह कार्रवाई सोमवार को बहरियाबाद के उकरांव गांव स्थित एक दूकान पर की गई।
विज्ञापन


हालांकि दरोगा सुदामा प्रसाद का कहना है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। बहरियाबाद क्षेत्र के गहनी गांव निवासी विजय शंकर ने 13 अगस्त को वाराणसी की एंटी करप्शन सेल को प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि उनकी पत्नी
विज्ञापन


मंजूलता ने उनके खिलाफ बहरियाबाद थाने में तहरीर दी है। दंपती के बीच संबंध विच्छेद का मामला चल रहा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि इस मामले की जांच कर रहे बहरियाबाद थाने के उपनिरीक्षक सुदामा प्रसाद मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज न
विज्ञापन
विज्ञापन


करने के एवज में 50 हजार रुपये मांग कर रहे हैं। एंटी करप्शन टीम की योजना के अनुसार शिकायतकर्ता विजय शंकर और दरोगा सुदामा प्रसाद में 30 हजार रुपये में डील तय हुई। सोमवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे विजय शंकर ने उकरांव

चट्टी स्थित मोबाइल और कंप्यूटर की अपनी दूकान पर रुपये देने के लिए दरोगा सुदामा प्रसाद को बुलाया। विजय शंकर ने दरोगा को एंटी करप्शन सेल से मिले एक-एक हजार और पांच-पांच सौ के नोटों की 30 हजार की गड्डी ज्यों थमाई,

दूकान के बाहर खड़े एंटी करप्शन सेल के अधिकारियों ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा का जब हाथ धुलवाया गया तो नोट में लगे केमिकल के चलते उसका हाथ लाल हो गया। आरोपी दरोगा से सैदपुर थाने में टीम के


अधिकारी घंटों पूछताछ करते रहे। एंटी करप्शन टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रेमशंकर दुबे, रामसागर प्रसाद, राजकुमार पाल, ओमप्रकाश यादव, नरेंद्र कुमार सिंह, राजकुमार पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed