फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   inspaction

सिर्फ एक ऑक्सीजन सिलिंडर भरा मिलने पर तहसीलदार की त्योरी चढ़ी

Mon, 10 May 2021 10:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
inspaction
फोटो 2
विज्ञापन

सिर्फ एक भरा ऑक्सीजन सिलिंडर मिलने पर भड़के
तहसीलदार ने पीएचसी का निरीक्षण कर जानी हकीकत
संवाद न्यूज एजेंसी
जमानिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सोमवार को तहसीलदार ने निरीक्षण किया। इस दौरान वहां सिर्फ एक भरा ऑक्सीजन सिलिंडर होने पर भड़क गए। नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
तहसीलदार घनश्याम ने संक्रमित मरीजों एवं उनके परिजनों की होम आइसोलेशन के दौरान की जा रही नियमित स्वास्थ्य जांच के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को घर में होम आइसोलेट किए जाने पर बल दिया। कहा जो मरीज घर पर आइसोलेट नहीं होना चाहते उनके लिए आइसोलेशन सेंटर बनाए गए हैं। उन्होंने पीएचसी पर ऑक्सीजन की उपलब्धता न होने पर नाराजगी जताई और व्यवस्था बनाने को कहा। उन्होंने पीएचसी प्रभारी डॉ. रुद्रकांत सिंह को निर्देश दिया कि संक्रमित पाए जाने वाले लोगों एवं उनके परिजनों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जाए। उपचार में कोई कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र की जांच की गई थी जहां एक ऑक्सीजन सिलिंडर भरा मिला है। पांच खाली गए। जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता है और मरीजों का अधिक से अधिक इलाज जांच और वैक्सीनेशन कराने के साथ ऑक्सीजन की उपलब्धता के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि वह निरीक्षण में की गई जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे। इस दौरान डॉ. अमित चौरसिया फार्मासिस्ट जेएन शुक्ला मोहित कुमार महेंद्र सिंह आदि कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed