फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   inspaction

डीएम और एसपी ने किया चक्रमण, गतिविधियों पर रखी नजर

Thu, 29 Apr 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
inspaction
गाजीपुर। जिलाधिकारी एमपी सिंह और एसपी डा. ओपी सिंह मतदान के दौरान पूरे दिन जिले भर में चक्रमण करते रहे। गहमर और दिलदारनगर थाना क्षेत्र के संवेदनशील बूथों का जायजा लिया। बिना मास्क के ड्यूटी करने वालों को फटकारते हुए डीएम ने सभी को कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया। भदौरा : डीएम और एसपी ने संवेदनशील बूथों का निरीक्षण कर मतदान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ब्लाक की 46 ग्राम पंचायतों के 319 बूथों पर मतदान सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरु हुआ। दोनों अधिकारियों ने दलबल के साथ सेवराई गांव, प्राथमिक विद्यालय सतरामगंज बाजार सहित संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को शांतिपूर्वक मतदान करने और कोरोना से बचाव की गाइडलाइन पर अमल करने की सलाह दी। दिलदारनगर : क्षेत्र के रक्सहां गांव के उर्दू प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। डीएम ने बगैर मास्क लगाकर बैठे मतदान कर्मियों को डांट लगाई। उन्हें मास्क लगाकर ड्यूटी करने का निर्देश दिया। वहीं एसपी ने गांव में भ्रमण कर प्रत्याशियों द्वारा लगाए गए टेंट को गिरवाकर पोस्टरों को हटवाया। हिदायत दिया कि मतदाता वोट डालकर घर जाएं। बिना वजह घर से बाहर नहीं निकलें। अगर कहीं भीड़ लगी तो सख्त कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed