{"_id":"607887308ebc3e8d2a115cdf","slug":"inspaction-ghazipur-news-vns585236976","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क के लोगों को बीडीओ की फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क के विकासखंड परिसर में बैठे लोगों को फटकार लगाते बीडीओ जमानिया हरीनारायण।
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
जमानिया। विकासखंड के परिसर में बृहस्पतिवार को नामांकन फार्म लेने नो ड्यूज आदि कार्यों से आए लोगों को मास्क न पहनने की वजह से बीडीओ ने जमकर फटकार लगाई। उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया। बीडीओ हरीनारायण ने कहा कि विकासखंड में बिना वजह न आएं और अगर आएं तो कोविड-19 की गाइड लाइन का प्रयोग करें। ताकि वे स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि ऐसे लोग जो सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन नहीं करते हैं उन्हें विकासखंड में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए कर्मचारी की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बिना वजह लोग पेड़ के नीचे और इधर-उधर विकासखंड में बैठे रहते हैं। उन्हें भी हिदायत दी गई है कि वे बिना काम न बैठें। विकासखंड में कर्मचारियों और अधिकारियों के आवास हैं और संक्रमण दिन पर दिन फैल रहा है। बचाव ही इलाज है। इस दौरान उन्होंने बिना मास्क के काउंटर पर बैठे कर्मचारियों को भी जमकर फटकार लगाई और मास्क सेनेटाइजर ग्लव्स का प्रयोग करने का निर्देश दिया। कहा कि ग्लव्स पहनकर ही फार्म लें और समय-समय पर हाथ को सेनेटाइज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।