फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   inspaction

प्रधान लिपिक को चेतावनी, कई को फटकार

Thu, 11 Feb 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
inspaction
पुलिस कार्यालय में निरीक्षण कर दिशानिर्देश देते एसपी डाॐओमप्राकाश सिंह। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बृहस्पतिवार को एसपी आफिस के विभिन्न विभागों का वार्षिक निरीक्षण किया। जगह-जगह मिली खामियों के बाद जिम्मेदारों को फटकार लगाई जबकि प्रधान लिपिक को कड़ी चेतावनी दी। शिकायत प्रकोष्ठ सहित अन्य कार्यालयों में सब दुरुस्त मिलने पर कर्मचारियों की पीठ थपथपाई। निरीक्षण को लेकर तीन दिन पहले से एसपी कार्यालय के विभिन्न विभागों में साफ-सफाई, रजिस्टरों के रख-रखाव एवं अन्य संबंधित आंकड़ों की सूची तैयार कर ली गई थी। सबसे पहले एसपी प्रधान लिपिक कार्यालय पहुंचे। वहां रजिस्टरों की जांच की। आनलाइन निस्तारण सही मिले, लेकिन चरित्र सत्यापन के मामले में लिपित को चेतावनी दी। साथ ही कर्मचारियों को कार्य में लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। इसके बाद अंकित शाखा में बाबू से पूछताछ की। सोशल मीडिया सेल को सख्ती बरतने का निर्देश दिया। सोशल मीडिया पर नजर रखने एवं आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर नजर रखने को कहा। उन्होंने सम्मन सेल, विशेष जांच प्रकोष्ठ और डीसीआरबी का भी जायजा लिया। शिकायत प्रकोष्ठ में बेहतर कार्य होने एवं मामलों के निस्तारण में पूरे प्रदेश में नंबर वन रहने पर कर्मचारियों की पीठ थपथपाई। इतना ही नहीं अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, कार्यालय क्षेत्राधिकारी नगर, साइबर सेल, विवेचना सेल और एचटीयू सेल एवं समस्त शाखाओं में निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर गोपीनाथ सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल झां, क्षेत्राधिकारी नगर ओजस्वी चावला और अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed