फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Inquilabi Naujawan Sabha staged a sit-in

इंकलाबी नौजवान सभा ने दिया धरना

Sun, 05 Sep 2021 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Inquilabi Naujawan Sabha staged a sit-in
सरजू पांडेय पार्क में इंकलाबी नौजवान सभा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
प्रदेश में खाली पड़े 25 लाख पदों पर भर्ती करने की मांग को लेकर इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया। इस दौरान सभा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप रावत ने कहा कि 70 लाख युवाओं को हर वर्ष रोजगार देने का वादा कर सत्ता में योगी सरकार रोजगार के आंकड़ों को छिपा रही है। कहा कि सरकार 25 लाख खाली पड़े सरकारी पदों पर दिसंबर तक भर्ती प्रक्रिया शुरू करे।
विज्ञापन

उन्होंने रोजगार नहीं दे सकने की स्थिति में प्रतिमाह बेरोजगारों को दस हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की। ऐसा न होने पर बेरोजगार युवा रोजगार के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाने के लिए प्रदेश व्यापी जन अभियान खड़ा करने के लिए बाध्य होंगे। कहा कि अगर एक प्रतिशत सर्वोच्च धनिकों पर आधा फीसदी कर लगा दिया जाए तो अगले 10 वर्षों में 11 करोड़ 70 लाख नौकरियां पैदा होंगी। इस तरह सरकार एक फीसदी टैक्स बढ़ाकर नौजवानों को रोजगार दे सकती है।
विज्ञापन

इंकलाबी नौजवान सभा के जिला सचिव योगेंद्र प्रताप भारती ने कहा कि हर जिले में बंद पड़ी फैक्ट्रियों, कारखानों को चालू कर बेरोजगार युवाओं की फौज को रोजगार दिया जा सकता है। गाजीपुर में बंद पड़ी नंदगंज चीनी मिल, बड़ौदा कताई मिल को तत्काल चालू करने की मांग उठाई। कहा कि योगी सरकार क्लोजर मर्जर नीति के तहत सिंचाई विभाग में 10 हजार पदों को समाप्त करने, 95 विभागों को 54 विभागों में समाहित करने, समूह ग की भर्ती में पांच वर्ष संविदा तथा नियुक्ति पाने की अधिकतम उम्र 40 वर्ष से घटाकर 30 वर्ष करने की योजना लागू कर करना चाहती है। इससे प्रदेश के सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के लाखों पदों को समाप्त करने की सरकार की योजना हैै। इससे प्रदेश में सरकारी क्षेत्रों में रोजगार पाने का संकट और भी गहरा हो जाएगा। इसे प्रदेश का युवा बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने नौ सितंबर को वाराणसी में आयोजित युवा रोजगार अधिकार सम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक देने का आह्वान किया। सभा में जानदेव, रामप्यारे राम, सुमन बिंद, रिंकू बिंद ने भी संबोधित कियाविचार व्यक्त किया
विज्ञापन
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed