फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Injured died in accident while going to Varanasi

वाराणसी जाते समय हादसे में घायल ने दम तोड़ा

Thu, 09 Sep 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Injured died in accident while going to Varanasi
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के सिधउत गांव के पास बुधवार की शाम सड़क हादसे में घायल युवक की वाराणसी के ट्रामा सेंटर ले जाते मौत हो गई। बृहस्पतिवार को परिजन शव लेकर कोतवाली आए। जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरदह थाना क्षेत्र के बरहीं गांव निवासी इंद्रजीत राम (28) देर शाम अपने ससुराल कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ जा रहे थे। सिधउत गांव के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां से भी चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया। परिजन ट्रामा सेंटर वाराणसी लेकर जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे। मृतक के पिता राम सहाय राम ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि युवक की शादी बीते 20 मई को रामगढ़ की तारा देवी के साथ हुई थी। मृतक इंद्रजीत अपने तीन भाई और तीन बहनों में तीसरे नंबर पर है। प्रभारी निरीक्षक श्याम जी यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed