फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Information will be filed after filling OTP

ओटीपी भरने के बाद दर्ज होगी सूचनाएं

Sun, 13 Dec 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Information will be filed after filling OTP
गाजीपुर। अगर घर में किसी उत्तराधिकारी की मृत्यु हो गई हो अथवा किसी अन्य कारणों से अभी तक नामांतरण नहीं हो पाया है तो उन्हें वरासत के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वे आसानी से जनसेवा केंद्रों पर आनलाइन प्रार्थना-पत्र भरने के लिए आवेदन लिंक पर जाकर अपना मोबाइल नंबर अंकित करेंगे। ओटीपी प्राप्त होते ही पोर्टल पर अपनी पूरी सूचनाओं को आनलाइन दर्ज करा देंगे। इसके लिए 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक जिला प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि किसी उत्तराधिकारी की मृत्यु हो गई हो अथवा किसी अन्य कारणों से अभी तक नामांतरण नहीं हो पाया हो तो वे आनलाइन जनसेवा केंद्र पर प्रार्थना पत्र भर सकते हैं। इसके लिए उन्हें राजस्व परिषद की वेबसाइट के मुखपृष्ठ पर दिए गए राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली लिंक पर उपलब्ध उत्तराधिकार/वरासत आवेदन लिंक पर जाकर अपना मोबाइल नंबर अंकित करना होगा। इसके बाद मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को भरकर वांछित सूचनाएं पोर्टल पर भरनी होगी। अगर किसी आवेदक को परेशानी आती है तो वे क्षेत्रीय लेखपाल को सूचित कर सकते हैं। लेखपाल द्वारा लॉगइन आईडी से उत्तराधिकार-वरासत संबंधी विवरण भरा जाएगा। आवेदन भरे जाने के बाद सबमिट होते ही स्वयं ही जेनरेट हो जाएगा। इसके साथ ही वह लेखपाल और कानूनगो के लॉगइन आईडी पर चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed