फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Information was provided on scientific and practical methods to bring the fire under control.

Ghazipur News: आग पर काबू पाने के वैज्ञानिक और व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी

Sun, 23 Aug 2026 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Information was provided on scientific and practical methods to bring the fire under control.
सुहवल। अग्निशमन विभाग की ओर से रविवार को स्थानीय थाना परिसर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पुलिस कर्मियों और ग्रामीणों को अग्निशमन का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

डीजी फायर के निर्देश पर सैयदाबाद फायर सब-स्टेशन की टीम ने आग पर काबू पाने के वैज्ञानिक और व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी। मॉक ड्रिल के माध्यम से आग बुझाने की तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन किया गया। इसमें प्रतिभागियों को शारीरिक रूप से भी प्रशिक्षित किया गया, ताकि वह वास्तविक स्थिति में उपकरणों का सही उपयोग कर सकें।सैयदाबाद फायर सब-स्टेशन के प्रभारी कन्हैया यादव और विपिन कुमार कुशवाहा ने फायर बुलेट, एबीसी फायर एक्सटिंग्विशर और सीओ-2 फायर एक्सटिंग्विशर के संचालन और उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग की प्रत्येक श्रेणी के लिए उसे बुझाने का तरीका अलग होता है। प्रशिक्षण में ठोस पदार्थ, ज्वलनशील द्रव्य, गैस, धातु और विद्युत उपकरणों से लगने वाली आग के बारे में बताया गया और अलग-अलग परिस्थितियों में आग पर नियंत्रण पाने का प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षकों ने इस बात पर जोर दिया कि आग लगने की शुरुआती अवस्था में सही तकनीक और अग्निशमन उपकरण का समय पर इस्तेमाल कर बड़े हादसों को टाला जा सकता है। पुलिस कर्मियों और ग्रामीणों को एबीसी फायर एक्सटिंग्विशर और सीओ-2 सिलेंडर के रखरखाव, संचालन और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी तकनीकी सुझाव दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान आधुनिक फायर बाइक की खूबियों से भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष कमलेश कुमार, उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय, उपनिरीक्षक भोलानाथ सरोज, उपनिरीक्षक नागेश्वर शुक्ला, मेवालाल मौर्य, श्यामधर बिंद, महिला आरक्षी नीतू यादव, जितेंद्र कुमार, राजेंद्र पांडेय, शैलेन्द्र, रोहित पांडेय, मुनव्वर अंसारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed