फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Information about the responsibilities of scout-guide given to college students

Ghazipur News: कॉलेज के छात्रों को दी गई स्काउट-गाइड के दायित्व की जानकारी

Wed, 10 Jan 2024 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Information about the responsibilities of scout-guide given to college students
बारा। भदौरा ब्लॉक क्षेत्र के बारा इंटर कॉलेज में स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर छात्रों को स्काउट संबंधी प्रशिक्षण के साथ ही विभिन्न जनहित के कार्यों की जानकारी दी गई। शिविर का शुभारंभ करते हुए प्रबंधक अलीशेर खां ने कहा कि व्यवस्थित जीवन एवं सेवा कार्यों के लिए स्काउट गाइड के नियम जरूरी हैं।
विज्ञापन

तीन दिवसीय शिविर के पहले दिन छात्रों को ध्वज शिष्टाचार, श्रमदान, व्यायाम, आंदोलन की जानकारी, तालियों का ज्ञान, आधारभूत तत्व, नियम, प्रतिज्ञा आदि का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में लगभग 50 स्काउट भाग ले रहे हैं। स्काउट प्रभारी डॉ. राधेश्याम राम के नेतृत्व में प्रशिक्षण चल रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य दीनानाथ सिंह ने सभी स्काउट प्रतिभागियों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर शिविर के प्रशिक्षक जीपी गुप्ता, कॉलेज के शिक्षक फैयाज अहमद, आनंद भूषण, आशीष त्रिपाठी, तौफीक खां सहित सभी कर्मचारी मौजूद थे। संचालन गंगासागर शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed