फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Information about the law provided to female students and women.

Ghazipur News: छात्राओं, महिलाओं को दी गई कानून की जानकारी

Sat, 04 Jul 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Information about the law provided to female students and women.
मिशन शक्ति के तहत मरदह बाजार में पांपलेट बांटकर बच्चियों व महिलाओं का जागरूक करती महिला पुलिसकर
गाजीपुर। जिले में पुलिस की तरफ मिशन शक्ति के फेज 5.0 अभियान के तहत शुक्रवार को महिला सशक्तीकरण व जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें थाने की महिला पुलिस कर्मियों ने बाजार, स्कूलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में छात्राओं, युवतियों और महिलाओं को उनके अधिकारों व कानून के बारे में जानकारी दी गई। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि, जिले के सभी 27 थाना क्षेत्रों में मौजूद बाजार, विद्यालयों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिला पुलिसकर्मी के द्वारा किशोरियों, युवतियों व महिलाओं को उनके लिए बनाए गए कानून और अधिकारों के बारे में बताया गया। साथ ही इस दौरान उनकी तरफ से पूछे गए सवालों का भी कर्मियों संतोषजनक जवाब देकर संतुष्ट किया। इसके अलावा इन इलाकों में पुलिस बल के द्वारा पैदल मार्च भी किया गया। इसके अलावा जिले एंटी रोमियो टीम लगातार महिलाओं के साथ होने वाले अपराध को कम करने के लिए चिह्नित किए गए संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण और चेकिंग अभियान चला रही है। इस दौरान मिलने वाले शोहदों को समझाने के साथ ही जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed