फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   India Jodo Yatra of Congress taken out in Jangipur

जंगीपुर में निकाली गई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

Mon, 26 Sep 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
India Jodo Yatra of Congress taken out in Jangipur
गाजीपुर। भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम के तहत जंगीपुर विधानसभा में शनिवार की देर शाम भारत जोड़ो यात्रा फकीरा मस्जिद से प्रारंभ होकर जंगीपुर मंडी तक निकाली गई। इस यात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम ने बताया कि देश की वर्तमान मोदी सरकार की नीतियों से चंद अमीरों को ही लाभ मिल रहा है। जबकि मध्यमवर्गीय और गरीब चाहे वो व्यापारी हो, रोजी रोजगार या फिर देश का किसान हो सभी परेशान हैं। मंहगाई चरम पर है और सरकार में भ्रष्टाचार भी चरम पर है। इसलिए भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन हर जगह किया जा रहा है। वहीं यात्रा का आयोजन करने वाली कांग्रेस की वरिष्ठ नेता महबूब निशा ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के चलते आज धर्म, मजहब और जातिवाद की समस्या चरम पर है। लोग एक दूसरे पर अविश्वास ज्यादा कर रहे है। इस दौरान राजेश गुप्ता, विद्याधर पांडे, मार्कंडेय सिंह, राजेश गुप्ता विद्याधर पांडे, अजय श्रीवास्तव आदि लोग पदयात्रा में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed