फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Indecent act with daughter, case registered

पुत्री के साथ की अश्लील हरकत, केस दर्ज

Thu, 28 Jul 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Indecent act with daughter, case registered
सुहवल थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को पिता-पुत्री के रिश्ते को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। कलयुगी पिता ने अपनी ही किशोरी पुत्री के साथ अश्लील हरकत की है। पीड़िता ने पिता के इस कुकृत्य की जानकारी पुलिस को दी। आरोपी पिता पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पिता ने कोई समान देने की बात कह कमरे में बुलाया और मेरे साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर जब- तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते। वह वहां से फरार हो गए। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि उसके पिता इसके पहले भी कई बार ऐसी हरकतें कर चुके हैं, लेकिन वह लोक लाज से चुप रही। उसने बताया कि उसका मूल घर रेवतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में है। परिवार की माली हालत ठीक न होने के कारण अपने गाँव से पांच वर्ष पूर्व यहां आकर रहते हैं। प्रभारी निरीक्षक तारावती ने बताया कि किशोरी के तहरीर के आधार पर उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed