फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Incoming box burnt due to whistle blowing, light came after 14 hours

सीटी फटने से इनकमिंग बॉक्स जला, 14 घंटे बाद आई बत्ती

Fri, 31 Dec 2021 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Incoming box burnt due to whistle blowing, light came after 14 hours
कासिमाबाद। क्षेत्र के 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र कासिमाबाद की इनकमिंग पैनल में भारी जर्क के कारण बृहस्पतिवार की रात लगभग 12 बजे सीटी फट जाने से इनकमिंग बॉक्स जल गया। इस खराबी से विद्युत आपूर्ति 14 घंटे बाद शुक्रवार की दोपहर दो बजे बहाल हो सकी। विद्युत आपूर्ति बंद होने से इस ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

उपकेंद्र में बीती रात लगभग 12 बजे इनकमिंग बाक्स फट जाने से आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। रात में तो आपूर्ति बंद होने की जानकारी किसी उपभोक्ता को नहीं हो सकी लेकिन सुबह 10 बजे तक जब विद्युत आपूर्ति प्रारंभ नहीं हुई तो लोग एक-एक करके उपकेंद्र पहुंचने लगे और आपूर्ति के बारे में पता लगाने लगे। बताया गया कि बीती रात में अधिक भार से इनकमिंग बाक्स का पैनल जल जाने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इस खराबी के कारण उपकेंद्र के सभी फीडर पूरी तरह से बंद हो गए। शुक्रवार की सुबह कर्मचारी गाजीपुर से सामान लेकर आए तब जाकर आपूर्ति दिन में लगभग दो बजे प्रारंभ हो सकी। आपूर्ति ठप होने से इस ठंड के मौसम में लोगों को पानी से लेकर विद्युत से चलने वाले उपकरणों के बंद होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में एसडीओ संजीव भास्कर ने बताया कि ठंड के मौसम में केंद्र पर अधिक भार होने के कारण सीटी कंजंक्शन के कारण इनकमिंग बाक्स फट गया। शुक्रवार को इसे ठीक कराकर आपूर्ति प्रारंभ हो गई है। अब स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed