{"_id":"58a4a2ce4f1c1bcd57d84068","slug":"including-veterans-of-21-nominations","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गजों समेत 21 का नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्गजों समेत 21 का नामांकन
ghazipur
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
जहूराबाद विस से नामांकन करते बसपा प्रत्याशी कालीचरन राजभर।
- फोटो : ghazipur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन बुधवार को दिग्गजों समेत कुल 21 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जबकि एक नामांकन पत्र गलत हो जाने से आरओ ने एक उम्मदीवार का पर्चा वापस कर दिया। नामांकन करने वालों में प्रमुख रूप से सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह, सुभाष पासी तथा महेंद्र चौहान रहे। भाजपा और भासपा गठबंधन के प्रत्याशी अलका राय, रामनरेश कुशवाहा जबकि बसपा से मनीषचंद्र पांडेय, अतुल राय, कालीचरण राजभर और संजीव कुमार भी नामांकन के लिए समर्थकों से कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इनके अलावा भाकपा से रामलाल, मनोज सिंह, रालोद के नीलाभ सिंह, भाकपा माले के सगीर भी शामिल रहे। उधर, सुरक्षा के मद्देनजर परिसर में पुलिस बलों की तैनाती रही। वहीं, सैदपुर विधानसीा के जनता राज पार्टी के उम्मीदवार रोहित का पर्चा गलत हो जाने से आरओ ने उसे वापस कर दिया।
जखनियां से दो, सैदपुर एवं जहूराबाद से 4-4, मुहम्मदाबाद एवं जमानिया से 3-3, गाजीपुर से एक तथा जंगीपुर से पांच उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जमानिया विधानसभा सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन के ओमप्रकाश सिंह, बसपा के अतुल राय एवं जन अधिकार पार्टी के तौकीर खान ने मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय में उप जिलाधिकारी जमानिया के सामने पर्चा दाखिल किया। सदर विधानसभा सीट से जनता राज पार्टी के अवधेश ने सदर एसडीएम के न्यायालय कक्ष में आरओ एसडीएम सदर के सामने नामांकन दाखिल किया। मुहम्मदाबाद विस सीट से भाजपा की अलका राय, भाकपा माले के सगीर एवं जन अधिकार पार्टी के परमानंद ने नामांकन किया। जखनियां विधानसभा सीट से बसपा के संजीव कुमार एवं भाकपा के रामलाल ने उप संचालक चकबंदी के न्यायालय में एसडीएम जखनियां के सामने नामांकन दाखिल किया।
सैदपुर विस सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन के सुभाष पासी, महाक्रांति दल के संजय, बहुजन मुक्ति पार्टी के कामता प्रसाद तथा जनता राज पार्टी के रोहित ने पर्चा भरा। जहूराबाद विस सीट से बसपा के कालीचरण राजभर, सपा-कांग्रेस गठबंधन के महेंद्र चौहान, भाकपा के शमीम तथा जनता राज पार्टी के प्रकाश सिंह यादव ने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के न्यायालय कक्ष में आरओ एसडीएम कासिमाबाद के सामने पर्चा भरा। इसके अलावा जंगीपुर विस सीट से बसपा के मनीषचंद्न पांडेय, भाजपा के रामनरेश कुशवाहा, भाकपा के मनोज सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी के दुनिया राम तथा रालोद के नीलाभ सिंह ने अपर उप जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में अपर उपजिलाधिकारी के सामने पर्चा दाखिल किया। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने माकूल इंतजाम कर रखे थे।