फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Incinerators will be installed in 14 girls' schools at a cost of Rs 2.10 lakh.

Ghazipur News: 2.10 लाख रुपये से 14 बालिका विद्यालयों में लगेंगे इंसीनरेटर

Thu, 09 Oct 2025 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Incinerators will be installed in 14 girls' schools at a cost of Rs 2.10 lakh.
गाजीपुर। जिले के चौदह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में इंसीनरेटर (सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन) लगाई जाएगी। ताकि बालिकाओं को किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो। स्कूल में ही प्रयुक्त सेनेटरी पैड को इंसीनरेटर मशीन के प्रयोग से नष्ट किया जाएगा। इस पर करीब 2.10 लाख रुपये खर्च होंगे। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि बालिका शिक्षा की स्थिति को सुधारने एवं उनको गुणवत्तापरक प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भी एक है। जिले के 14 ब्लाॅकों में ये विद्यालय खोले गए हैं। छात्राओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस क्रम में छात्राओं की सहूलियत के लिए इंसीनरेटर मशीन लगाई जाएगी। इसमें सेनेटरी पैड को रखने के बाद ढक्कन बंद कर मशीन चालू कर दी जाएगी। कुछ देर बाद ही यह राख के रूप में तब्दील हो जाएगी। बाद में इसे निकाल कर कूड़ेदान में फेंका जा सकेगा। पैड के राख होने के बाद मशीन स्वत: बंद हो जाएगी। यह स्कूलों के शौचालय में लगाई जाएगी। इससे छात्राओं को किसी तरह की असहज स्थिति का सामना न करना पड़े। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा हरिशंकर मौर्या ने बताया कि जिले के चौदह कस्तूरबा विद्यालयों में इंसीनरेटर मशीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed