फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Incidents repeatedly, do not understand the need for CCTV

Ghazipur News: यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़, स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरा नहीं

Thu, 09 Mar 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Incidents repeatedly, do not understand the need for CCTV
यहां ट्रेनों में लूट की घटनाएं हो चुकी हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बारा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। गहमर, भदौरा सहित कई रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था नहीं है। जबकि, यहां ट्रेनों में लूट की घटनाएं हो चुकी हैं।
दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड के कई हाल्ट एवं रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था नहीं है। कभी कोई घटना होने पर रेलवे स्टेशनों के पास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे का ही सहारा होता है। गहमर, भदौरा रेलवे स्टेशन पर ठहरने की व्यवस्था नहीं होने से यहां सुरक्षा कर्मी भी रात में नहीं रहते हैं। गहमर रेलवे स्टेशन के समीप वर्ष 2017 में राजधानी ट्रेन में लूट की घटना के बाद स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर पांच वर्ष बाद भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लग सके हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में ट्रेन में लूटपाट करने की नीयत से गहमर स्टेशन के अप एडवांस स्टार्टर सिग्नल के पास ट्रैक पर अपराधियों ने लोहे के स्लीपर का बड़ा टुकड़ा रख दिया था। इस घटना में संघमित्रा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची थी। इससे पूर्व भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसको लेकर हाजीपुर से अधिकारियों की टीम पहुंची थी। गहमर स्टेशन पर कैमरा लगाने के स्थान को चिह्नित भी किया गया था, जिसमें स्टेशन आरक्षण भवन, सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्म प्रमुख था। हालांकि, अब तक कैमरा क्यों नहीं लग सका यह समझ के परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
गहमर रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए अधिकारियों की टीम पहुंची थी। कैमरा लगाने के स्थान को चिह्नित भी किया गया था। अब तक सीसीटीवी कैमरा क्यों नहीं लग सका यह मेरे संज्ञान में नहीं है।
मनोज कुमार, स्टेशन अधीक्षक गहमर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed