फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Inauguration of three roads in two wards of the city

शहर के दो वार्डों में तीन सड़कों का लोकार्पण

Tue, 05 Jul 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of three roads in two wards of the city
नगर पालिका परिषद गाजीपुर के दो वार्डों में तीन सड़कों का लोकार्पण मुख्य अतिथि भाजपा की काशी क्षेत्र की उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने सोमवार को किया। इस अवसर पर सरोज कुशवाहा ने कहा कि पालिकाध्यक्ष की ओर से हर छोटी-बड़ी समस्याओं के निदान के लिए जिस प्रकार से सफलतापूर्वक प्रयास किया जा रहा है वह प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि लगातार सड़कों एवं गलियों का निर्माण, शुद्ध आरओ वाटर प्लांट, कुओं का सौंदर्यीकरण, स्वच्छता आदि पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक को इस्तेमाल न करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार ने एक जुलाई से एकल प्रयोग में आने वाली प्लास्टिक को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने नगर के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की चर्चा की। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनरेश कुशवाहा, व्यासमुनि राय, रासबिहारी राय, ओमप्रकाश तिवारी (बच्चा तिवारी), जयसूर्य भट्ट ने भी विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुरेंद्र भारती, विजेंद्र दूबे, संतोष पाठक, कौशल मिश्रा, विनोद दूबे, सत्यपाल यादव, सुनील गुप्ता, संतोष जायसवाल, अमरनाथ दूबे, समरेंद्र सिंह, अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, नंदू कुशवाहा, आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता क्षेत्रीय सभासद प्रतिनिधि सहबान अली ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed