{"_id":"637a722c80d2b70b08485704","slug":"inauguration-of-five-seater-pink-toilet-and-ro-ghazipur-news-vns684660010","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सीटर पिंक शौचालय और आरओ का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सीटर पिंक शौचालय और आरओ का लोकार्पण
विज्ञापन
विश्व शौचालय दिवस पर महात्मा गांधी वार्ड के गांधी पार्क में पांच सीटर पिंक शौचालय (महिलाओं के लिए) एवं महुआबाग में ओपियम फैक्ट्री से ददरीघाट तक नए गेट खुलने वाले स्थान के पास आरओ वाटर प्लांट का लोकार्पण नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। जिसका उदाहरण पिंक शौचालय का लोकार्पण है। कार्यक्रम में कुछ कर्मचारियों को पीपीईकिट वितरित किया गया।
पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने प्रत्येक क्षेत्र में सड़कों, गलियों एवं ढक्कनयुक्त नाली निर्माण, आरओ वाटर प्लांट, हैंडपंप की मरम्मत एवं नया अधिष्ठापन, कुओं का सुंदरीकरण, घाटों पर महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए चेंजिंग रूम की स्थापना, ओवरहेड टैंकों की सफाई-रंगाई-पुताई, पंप हाउस की मरम्मत, नए ट्यूबवेल की स्थापना, उर्दू बाजार में सामुदायिक भवन का निर्माण, छावनी लाइन में कूड़ा निस्तारण के लिए चले रहे निर्माण कार्य पर प्रकाश डाला।
महुआबाग में आरओ वाटर प्लांट के बारे में बताया कि यहां की क्षेत्रीय जनता की मांग पर लगाया गया है। अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज ने पिंक शौचालय के बारे में शासन की मंशा एवं उद्देश्यों से अवगत कराया। कार्यक्रमों में भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, भगवती राय, मारकंडेय सिंह, गिरजाशंकर पांडेय, अजय पाठक, कुंवर बहादुर सिंह, सरिता गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किया। पिंक शौचालय के लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय सिंह एवं संचालन सभासद सोमेश मोहन राय एवं महुआबाग आरओ प्लांट के कार्यक्रम का संचालन अजय गुप्ता ने किया।