फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In the mid-term elections of 1969, the Congress created history by capturing seven seats.

वर्ष 1969 के मध्यावधि चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी का सफाया हुआ

Sat, 29 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
In the mid-term elections of 1969, the Congress created history by capturing seven seats.
जिले में वर्ष 1969 में विधानसभा का मध्यावधि चुनाव हुआ था। इसमें कुल आठ सीटों में से सात सीटों पर कब्जा जमाकर कांग्रेस ने इतिहास रचा था। जबकि एक सीट भारतीय क्रांति दल के पक्ष में रही।
विज्ञापन

इस चुनाव में कांग्रेस के विजयशंकर सिंह, कृष्णानंद राय और राजनाथ सिंह को लगातार तीसरी बार विधायक बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। जबकि देवराम लगातार दूसरी जीत हासिल कर चौथी बार विधायक बने थे। यह चुनाव कांग्रेस के लिए वरदान साबित हुआ था। कुल सात सीट जीत कर कांग्रेस ने जिले में अपने वर्चस्व का डंका बजा दिया था। कांग्रेस के कासिमाबाद से शिवशंकर, मुहम्मदाबाद से विजयशंकर सिह, दिलदारनगर से कृष्णानंद राय, जमानिया से वशिष्ठ नारायण शर्मा, गाजीपुर से रामसूरत सिंह, जखनिया (अनुसूचित ) से देवराम और सादात से राजनाथ सिंह को जीत मिली थी। सैदपुर की सीट से भारतीय क्रांति दल के रामकरन सिंह यादव विजयी हुए थे। इस चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी का बिल्कुल सफाया हो गया था। इससे पूर्व 1957, 1962 और 1967 के चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी को तीन-तीन सीटों पर कामयाबी मिली थी, लेकिन इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने कम्युनिस्ट पार्टी के गढ़ को उखाड़ फेंका।
विज्ञापन

0
1969 के विधानसभा के मध्यावधि चुनाव के परिणाम
234-- कासिमाबाद - शिवशंकर ( कांग्रेस )
235- मुहम्मदाबाद - विजयशंकर सिंह ( कांग्रेस )
236- दिलदारनगर -कृष्णानंद राय ( कांग्रेस)
237- जमानिया - वशिष्ठ नारायण शर्मा (कांग्रेस)
238- गाजीपुर - रामसूरत सिंह ( कांग्रेस)
239- जखनिया (अनुसूचित) - देवराम ( कांग्रेस)
240- सादात - राजनाथ सिंह ( कांग्रेस)
241-सैदपुर - रामकरन सिंह यादव ( भारतीय क्रांति दल )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed