फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In Naman's words: First Abhinav was beaten, then Aditya was stabbed with a knife

नमन की जुबानी : पहले अभिनव को पीटा, फिर आदित्य को चाकू से गोद दिया

Mon, 18 Aug 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
In Naman's words: First Abhinav was beaten, then Aditya was stabbed with a knife
गाजीपुर। सनबीम स्कूल महराजगंज के छात्र नमन जायसवाल ने स्कूल की व्यवस्था को ही कटघरे में खड़ा दिया है। नमन का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में मीडिया कर्मियों से बातचीत में नमन ने बताया कि वह, अभिनव और आदित्य दोस्त हैं। सोमवार की सुबह स्कूल के बाहर 10-12 लोगों ने अभिनव की पिटाई की थी। इसी को लेकर स्कूल में अभिनव और मुख्य आरोपी के बीच बहस हो गई। इसी दौरान वहां पहुंचे शिक्षक ने दोनों को डांंट-फटकार कर वहां से हटवा दिया। इसके बाद बाथरूम में आरोपी और उसका साथी आए और हम तीनों पर हमला कर दिए। नमन के बताया कि आरोपियों में एक के हाथ में फाइटर (लोहे का काटानुमा पंजा) तो दूसरे के हाथ में चाकू था। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने मुझसे से भी कहा बाबू एक्सीडेंट बताना, क्योंकि स्कूल की बदनामी होगी। उसने बताया कि आरोपी का कई बार अन्य लड़कों से भी झगड़ा हो चुका है। 14 अप्रैल को दूूसरे छात्र से भी आरोपी की मारपीट हुई थी। शिकायत के बाद भी आरोपी छात्र को केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। यही नहीं, आशू नाम के एक बाहरी लड़के का भी नाम लिया और आरोप लगाया कि वह अक्सर आता है और स्कूल के बाहर जब बस लगती है तो मारपीट कर चला जाता है। स्कूल प्रबंधन ये सब जानते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed