फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In-laws were preparing to escape, police arrested

भागने की तैयारी में थे ससुराली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 12 Jul 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
In-laws were preparing to escape, police arrested
बरेसर थाना क्षेत्र के सागापाली दयालसिंह गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकते मिले शव के मामले में पुलिस ने सोमवार की सुबह मृतका के पति सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 10 जुलाई की दोपहर सागापाली दयालसिंह गांव में विवाहिता दिव्या देवी (26) का कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला था। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के शेरमठ निवासी मृतका के पिता रामजी राम ने मृतका के पति प्रमोद राम, सास उर्मिला देवी एवं देवर छांगूर राम उर्फ नीरज के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सुबह मुखबिर से सूचना मिली की सागापाली दयाल सिंह गांव निवासी आरोपी पति प्रमोद कुमार, सास उर्मिला देवी, देवर छांगुर राम उर्फ नीरज घर पर मौजूद है और कहीं जाने की तैयारी कर रहे हैं। दबिश देकर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी को संबंधित धारा में चालान कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में बरेसर थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि दहेज हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed