Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Ghazipur News
›
In Ghazipur, Omprakash Rajbhar addressed the people, said - Give more importance to education in life.
{"_id":"6043b57d8ebc3e590f3ce58e","slug":"in-ghazipur-omprakash-rajbhar-addressed-the-people-said-give-more-importance-to-education-in-life-ghazipur-news-vns5784514107","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में ओमप्रकाश राजभर ने लोगों को संबोधित, बोले- जीवन में शिक्षा को ही ज्यादा महत्व दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में ओमप्रकाश राजभर ने लोगों को संबोधित, बोले- जीवन में शिक्षा को ही ज्यादा महत्व दें
ाता राजकुमारी देवी शिक्षा वाटिका निकेतन के परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में बोलते विधायक ओमप्
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
गाजीपुर जनपद के मरदह क्षेत्र के महेंगवा गांव स्थित माता राजकुमारी देवी शिक्षा वाटिका निकेतन के परिसर में भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश राजभर का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि किसी भी समाज एवं व्यक्ति के विकास के लिए शिक्षा जरूरी है। इसलिए सभी लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। समाज को संगठित एवं मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि जीवन में शिक्षा को ही ज्यादा महत्व दें। उसी के माध्यम से हम किसी मुकाम को हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले छात्र-छात्राओं ने बैंडबाजे के साथ मार्च पास्ट किया। इसके बाद विधायक ने महाराजा सुहेलदेव एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विधायक निधि द्वारा परिसर में लगे इण्डिया मार्का टू हैंडपंप के शिलापट्ट का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य अजीत विश्वकर्मा, उप प्रधानाचार्य अनुज विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का माल्यापर्ण कर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सालिक यादव, संतोष पांडेय, जिलाध्यक्ष रामजी राजभर, जयलाल राजभर, मुन्ना राजभर, संजय राजभर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।