फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   In Ghazipur, a young man was caught taking the exam in place of second in the seat

गाजीपुर में सीटेट में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया युवक, मुकदमा दर्ज कर भेजा गया जेल  

Sun, 31 Jan 2021 11:53 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 31 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
In Ghazipur, a young man was caught taking the exam in place of second in the seat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में रविवार को गाजीपुर के करंडा स्थित एक केंद्र पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा युवक पकड़ लिया गया। उस पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जिले में 18 हजार 960 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनके लिए 53 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

विज्ञापन


पहली पाली में सुबह साढ़े नौ से 12 बजे तक एवं दूसरी पाली में  दो से साढ़े चार बजे तक परीक्षा हुई। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए 16,590 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 2370 गैरहाजिर रहे।  
विज्ञापन


करंडा में दीनापुर पब्लिक स्कूल पर जांच के दौरान सैदपुर निवासी एक छात्र की जगह परीक्षा दे रहे रोणित कुमार निवासी नवाज, थाना नरपतगंज, जिला अररिया को पकड़ लिया गया। स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोपी पर 419, 420 परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गणित और अंग्रेजी के सवालों में उलझे अभ्यर्थी

101 केंद्रों पर रविवार को सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) आयोजित हुआ। 52,500 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से करीब 80 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन कड़ाई से कराया गया। थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्र में जाने को मिला। वाराणसी और आसपास के जिलों से परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के मुताबिक, पेपर आसान रहा। इस दौरान गणित और अंग्रेजी के सवाल थोड़ा कठिन होने की वजह से उसे हल करने में अधिक समय लगा।

कोरोना काल में हो रही परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सजगता-सतर्कता अधिक बरती गई। यहां आने वाले अभ्यर्थियों से कोरोना संक्रमित न होने का फार्म भी भराया गया, जिससे कि उनके कोरोना संक्रमण के बारे में सही जानकारी मिल सके।

जहां सीबीएसई की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक भी व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे, वही केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी होती रही। परीक्षा खत्म होने के बाद लहरतारा, लहुराबीर, रथयात्रा, मंडुआडीह सहित अन्य इलाकों में बने केंद्रों के बाहर जाम जैसी स्थिति हो गई। केंद्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पाली को मिलाकर 80 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed